Haldwani News: सब्जी मंडी के गोदाम में चल रहा था जुए का अड्डा, 5 दबोचे
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सब्जी मंडी स्थित एक बंद गोदाम में जुए की महफिल सजाए बैठे पांच युवकों को पुलिस ने देर रात छापेमारी कर रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपियों के कब्जे से ताश की गड्डी के साथ 7,050 रुपये की नकदी बरामद की गई है। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे एसआई नरेंद्र कुमार टीम के साथ मंडी चौकी क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। गेट नंबर दो से गल्ला मंडी की ओर बढ़ते समय पुलिस की नजर सी-120 नंबर गोदाम पर पड़ी, जिसका शटर आधा उठा हुआ था। शक होने पर जब पुलिसकर्मियों ने अंदर झांका तो तख्त पर बैठकर पांच लोग दांव लगा रहे थे। पुलिस ने पांचों को हिरासत में ले लिया। उनके खिलाफ सार्वजनिक द्यूत रोकथाम अधिनियम की धारा 5 के तहत मामला दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.