Haldwani News: सफाई कर्मियों के आंदोलन के समर्थन में सीएम को भेजा ज्ञापन
हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर पालिका बाजपुर में 15 दिनों से चल रहे सफाई कर्मचारियों के आंदोलन के समर्थन में गुरुवार को देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ की हल्द्वानी इकाई ने नगर मजिस्ट्रेट एपी वाजपेयी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। बताया कि बाजपुर पालिका में विभागीय त्रुटि के कारण नियमितीकरण नहीं हो रहा है, जिसके विरोध में कर्मचारी आंदोलन कर रहे हैं। कहा कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो संघ प्रदेश भर में आंदोलन करेगा। प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार, विजय पाल, विश्वास चौहान, जयपाल, राजेश, सिद्धार्थ चौहान, राजेश खन्ना, सुधीर, प्रेम सिंह, मुकेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.