हल्द्वानी, जुलाई 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने मांगों के समाधान के लिए सोमवार को पूर्व शाखा अध्यक्ष रोहत टांक और अनूप उपवास पर बैठे। अनशन स्थल पर जुटे सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर नारेबाजी की। चेतावनी दी कि क्रमिक अनशन के बाद भी सरकार ने मांगों की अनदेखी की तो आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई 2021 को प्रदेश सरकार से संघ की न्यायोचित मांगों पर सहमति बनी थी, लेकिन आज तक समाधान नहीं हुआ। मजबूरन संघ को दोबारा आंदोलन करना पड़ा। विरोध प्रदर्शन में राहत मसीह, अमित कुमार, विजयपाल, विश्वास, जयपाल, राजेश, मोनू मर्दान, सिद्धार्थ चौहान, दिनेश चौधरी, जय प्रकाश, प्रमोद, श्याम, रोहित मसीह, लक्की, शम्मी, विशाल, सुधीर, श्याम मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Ra...