हल्द्वानी, अक्टूबर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल रामपुर रोड निवासी प्रमोद तिवारी की इलाज के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने दो माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। हादसा 21 जुलाई को मानपुर पूर्व के पास हुआ था। प्रमोद को पीछे से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी थी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। परिजन उन्हें रामपुर रोड स्थित निजी अस्पताल ले गए, जहां से दिल्ली रेफर किया गया। 26 जुलाई को दिल्ली के अस्पताल में उनकी मौत हो गई। मामले में प्रमोद के साले प्रदीप शर्मा ने शिकायत दर्ज कराई थी। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मुकदमे में दो महीने क्यों लगे, इसका पता किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...