Haldwani News: सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत
हल्द्वानी, अगस्त 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सड़क हादसे में घायल वनभूलपुरा निवासी 47 वर्षीय मो. कासिम ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे परिजनों ने बताया कि कासिम गौला में मजदूरी कर वाहनों में उपखनिज भरता था। उसकी दो बेटी और तीन बेटे हैं। बीती पांच अगस्त को वह गौलापार से लौट रहा था कि काठगोदाम कोतवाली क्षेत्र में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में उसके सिर पर गंभीर चोट आई। जिस कारण उसकी मौत हो गई है। मेडिकल चौकी प्रभारी मनमोहन रौतेला ने बताया शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.