हल्द्वानी, सितम्बर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वार्ड-37 दमुवाढूंगा में सड़क पर अतिक्रमण की शिकायत को लेकर मंगलवार को स्थानीय लोगों का प्रतिनिधिमंडल एसडीएम मोनिका से मिला। लोगों ने क्षेत्र की सभी मुख्य सड़कों को 30 फीट तक चौड़ा करने की मांग उठाई। एसडीएम ने पटवारी विकास चंद के नेतृत्व में राजस्व टीम को तत्काल मौके पर भेजकर पैमाइश के निर्देश दिए। टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण और पैमाइश की। अब टीम अपनी रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेगी। प्रतिनिधिमंडल में गौरव आर्या, दीपा गोस्वामी, मयंक, सागर टम्टा, विजय कोहली, विकास, गौरव आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: सड़क पर अतिक्रमण के खिलाफ दमुवाढूंगा में प्रदर्शन

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...