Haldwani News: सड़क के गड्ढे ठीक नहीं होने पर पार्षद ने की पदयात्रा
हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सड़कों में बने गड्ढे ठीक करने की मांग को लेकर गुरुवार को गांधीनगर के पार्षद रोहित कुमार ने पदयात्रा की। रामपुर रोड और नैनीताल रोड पर की गई यात्रा के दौरान पार्षद ने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बाद भी जिम्मेदार विभाग कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। मुख्य मार्गों के साथ ही कॉलोनियों की सड़कें बदहाल होने से लोग परेशान हैं। बताया कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर लोगों के साथ आंदोलन शुरू किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.