Haldwani News: सड़क किनारे सीवेज सक्शन टैंकर खड़े करने पर होगी कार्रवाई
हल्द्वानी, अक्टूबर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सड़क किनारे अवैध रूप से खड़े रहने वाले सीवेज सक्शन टैंकरों के खिलाफ अब नगर निगम सख्त कार्रवाई करने जा रहा है। नगर निगम ने सभी मुख्य सड़कों और फुटपाथों में सीवेज सक्शन टैंकरों को खड़ा करना पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया है। खुले में गंदगी फेंकने की शिकायत मिलने के बाद यह निर्णय लिया गया है। नगर निगम के कई वार्डों में सीवर लाइन नहीं होने से लोगों ने घरों में सोख्ता बनाए हैं। समय-समय पर इन्हें भरने पर खाली कराना पड़ता है। इसके लिए हल्द्वानी में दो दर्जन से ज्यादा सीवेज सक्शन टैंकरों का संचालन होता है। इन्हें गौला रोखड़ में बने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट में निर्धारित जगह पर घरों से निकली गंदगी को खाली करना होता है। कई टैंकर चालकों के मानकों को ताक पर रखकर खुले में ही सेप्टिक वेस्ट को नालों और खाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.