हल्द्वानी, अगस्त 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। शहर में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने और कूड़ा निस्तारण को लेकर नगर निगम ने शनिवार से विशेष स्वच्छता अभियान शुरू किया। हाईकोर्ट के आदेश पर यह अभियान 16 अगस्त तक चलेगा। पहले दिन नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में निगम की टीम ने गांधी इंटर कॉलेज से रामपुर रोड होते हुए सुशीला तिवारी अस्पताल के आगे तक विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे और आसपास लंबे समय से जमा कूड़े को हटाया गया। निगम की टीम ने करीब 200 किलो गीला कूड़ा और 50 किलो सिंगल यूज प्लास्टिक एकत्र किया। इसके साथ ही लोगों को कूड़ा खुले में न फेंकने, गीले और सूखे कूड़े को अलग-अलग रखने तथा सिंगल यूज प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने के लिए जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- Haldwani News: 59 ग्राम पंचायतों में 16 अगस्त तक स...