हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। कुमाऊं के सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र हल्द्वानी में महीनों से चल रहे कछुआ गति के सड़क निर्माण और लचर कार्यप्रणाली के खिलाफ व्यापारियों का आक्रोश फूट पड़ा है। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मण्डल के प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र फर्स्वाण के नेतृत्व में सैकड़ों व्यापारियों ने नगर मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी के कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपा। साथ ही प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दीपावली से पहले सड़कें दुरुस्त न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।प्रदर्शन के दौरान व्यापारियों ने आरोप लगाया कि लोनिवि, जल संस्थान, विद्युत विभाग और नगर निगम जैसी सरकारी एजेंसियों के बीच आपसी तालमेल का घोर अभाव है। समन्वयहीनता से पूरे शहर की सड़कें गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। वहीं दिनभर ट्रैफिक जाम ने लोगों और ...