Haldwani News: सख्ती : नियम तोड़ने वाले 596 वाहनों का चालान, 40 सीज
हल्द्वानी, जुलाई 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। सड़क सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करने वालों और बिना वैध दस्तावेजों के वाहन दौड़ाने वालों के खिलाफ परिवहन विभाग ने हल्द्वानी संभाग में बड़ा अभियान चलाया। 21 और 22 जुलाई को चले विशेष प्रवर्तन अभियान में 596 वाहनों का चालान किया गया, जबकि 40 वाहनों को मौके पर ही सीज कर दिया गया। कार्रवाई में बीएच सीरीज के टैक्स डिफॉल्टर और अपंजीकृत वाहन भी विभाग के निशाने पर रहे। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन एवं सड़क सुरक्षा) अरविन्द पाण्डेय के निर्देशन में हल्द्वानी संभाग की मोबाइल और इंटरसेप्टर टीमों ने दो दिन तक सघन चेकिंग अभियान चलाया। अभियान के दौरान सबसे अधिक कार्रवाई बिना सीट बेल्ट, बीमा, ड्राइविंग लाइसेंस, एचएसआरपी नंबर प्लेट और प्रदूषण प्रमाणपत्र के बिना चल रहे वाहनों पर की गई। विभाग ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.