हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। सनातन धर्म संस्कृत महाविद्यालय में ज्योतिष प्रशिक्षण का नया सत्र शुरू हो गया है। भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद के तत्वावधान में संचालित इस प्रशिक्षण में युवाओं के साथ ही सेवानिवृत्त और वरिष्ठ नागरिक महिला-पुरुष भी निशुल्क प्रशिक्षण ले सकेंगे। ज्योतिषाचार्य जगत प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि उत्तराखंड में भारतीय ज्योतिष विज्ञान परिषद की यह पहली शाखा है। शाखा में एक वर्ष की अवधि वाले ज्योतिष प्रवीण और ज्योतिष विशारद पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। उनके अनुसार ज्योतिष का अध्ययन वरिष्ठ नागरिकों के लिए रचनात्मक और सृजनात्मक गतिविधि का माध्यम बन सकता है। इससे वे अपने समय का सदुपयोग करते हुए नए ज्ञान से जुड़ सकते हैं। ज्योतिषाचार्य शीला त्रिपाठी ने कहा कि ज्योतिष विज्ञान सीखने के लिए युवतियों और म...