Haldwani News: संस्कृत प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
हल्द्वानी, अक्टूबर 8 -- Haldwani News: हल्द्वानी। केवीएम पब्लिक स्कूल लामाचौड़ में उत्तराखंड संस्कृत संस्थान की ओर से आयोजित दो दिवसीय जनपद स्तरीय संस्कृत छात्र प्रतियोगिता के दूसरे दिन वरिष्ठ वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। नैनीताल जिले के आठ विकासखंडों से 96 दलों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने नाटक, समूहगान, समूह नृत्य, वाद-विवाद, आशुभाषण और श्लोकोच्चारण में प्रतिभा दिखाई। संस्कृत नाटक में देवगिरी संस्कृत विद्यालय हल्द्वानी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। समूहगान में दुर्गादत्त कपिलाश्रमी उत्तर मध्यमा विद्यालय हल्द्वानी, समूह नृत्य में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दौलिया, वाद-विवाद में राजकीय इंटर कॉलेज पातलोट, आशुभाषण में राजकीय इंटर कॉलेज पश्यां और श्लोकोच्चारण में श्री सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय रेलवे बाजार हल्द्वानी प्रथम रहे। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.