Haldwani News: संसाधनों के अभाव से जूझ रहा स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट
हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस हर साल 7 नवंबर को कैंसर से बचाव और जागरूकता के लिए मनाया जाता है। हल्द्वानी स्थित 'स्टेट कैंसर इंस्टीट्यूट' में आने वाले मरीज को जागरूक तो किया जाता है लेकिन कैंसर पीड़ित के बचाव के लिए सालों से जरूरी संसाधन नहीं है। कुमाऊं मंडल के साथ-साथ पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से रोजाना सैकड़ों मरीज इलाज की उम्मीद में यहां पहुंचते हैं, लेकिन सुविधाओं की कमी के कारण उन्हें निराश होकर बड़े शहरों का रुख करना पड़ता है। कैंसर इंस्टीट्यूट में गंभीर मरीजों के इलाज और ऑपरेशन के लिए बेहद जरूरी ऑन्कोलॉजी सर्जन और ऑन्कोलॉजी मेडिसिन के डॉक्टर तक उपलब्ध नहीं हैं। डॉक्टरों और आईसीयू की सुविधा न होने के चलते मरीजों के ऑपरेशन नहीं हो पाते हैं। स्थिति यह है कि सामान्य जांच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.