Haldwani News: संविदा और स्वच्छता समिति कर्मियों को मिले ईपीएफ, ईएसआई का लाभ
हल्द्वानी, नवम्बर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ ने संविदा और मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों के ईपीएफ और ईएसआई से संबंधित मांगों को लेकर गुरुवार को आयुक्त ईपीएफओ को ज्ञापन दिया। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री अमित कुमार ने बताया कि नगर निगम में कार्यरत संविदा कर्मचारियों को वर्ष 2011 से ईपीएफ का लाभ दिया जाना है। बताया कि निगम ने ईपीएफ कार्यालय को धनराशि दे दी है। लेकिन धनराशि को संविदा कर्मचारियों के खातों में नहीं जमा किया जा सका है। उन्होंने बताया कि मोहल्ला स्वच्छता समिति कर्मचारियों के ईपीएफ खाते खुल चुके हैं, लेकिन ईपीएफ कटौती नहीं होने से आर्थिक नुकसान हो रहा है। मांग की गई कि कर्मचारियों की ईपीएफ कटौती कर ईएसआई का लाभ दिया जाए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.