Haldwani News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक ने गटका विषाक्त, मौत
हल्द्वानी, जुलाई 14 -- Haldwani News: संतोष जोशी हल्द्वानी। हल्द्वानी कोतवाली क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया। डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के मुताबिक बरेली रोड स्थित हरिपुर पूर्णानंद गांव निवासी 36 वर्षीय पंकज रौतेला पुत्र हरीश सिंह रौतेला ने बीते दिन अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ गटक लिया। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उसे डॉ.सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए। जहां उनका उपचार चला। इलाज के बावजूद सुधार नहीं होने पर सोमवार रात उन्होंने दम तोड़ दिया। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले में कोई शिकायत अब तक नहीं आई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.