Haldwani News: संग्रह अमीन संघ के विजय बने जिलाध्यक्ष
हल्द्वानी, नवम्बर 1 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तरांचल राजस्व संग्रह अमीन संघ की जिला इकाई की बैठक रविवार को तहसील परिसर हल्द्वानी में हुई। जिले की सभी तहसीलों के संग्रह अमीनों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। विजय कुमार को अध्यक्ष, तरुण बेलवाल को उपाध्यक्ष, लीलाधर को सचिव, ओमप्रकाश आर्य को उपसचिव और विक्रम गौतम को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके बाद पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। नवनियुक्त कार्यकारिणी ने कहा कि संग्रह अमीनों के हितों को सर्वोपरि रखा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.