Haldwani News: श्री साईं क्रिकेट अकादमी ने 173 रनों से दर्ज की एकतरफा जीत
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। द्वितीय स्वर्गीय पूरन चंद बलूटिया मेमोरियल अंडर-14 बालक क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री साईं क्रिकेट अकादमी ने कंबाइंड इलेवन को 173 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए श्री साईं अकादमी के सक्षम को मैन ऑफ द मैच चुना गया। कोल्ट्स क्रिकेट ग्राउंड में पहले बल्लेबाजी करते हुए श्री साईं अकादमी ने 302 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कृष ने 52, यथार्थ ने 49, कन्हैया ने 39 और सक्षम ने 34 रनों की पारियां खेलीं। कंबाइंड इलेवन की तरफ से सार्थक और रुद्र ने 2-2 विकेट चटकाए। बड़े स्कोर के सामने कंबाइंड इलेवन की टीम 33वें ओवर में महज 129 रनों पर ऑल आउट हो गई। केवल आदित्य (42 रन) और सुजल बिष्ट (20 रन) ही दहाई का आंकड़ा पार कर सके। श्री साईं अकादमी के नमन और सक्षम ने 3-3 विकेट लिए, जबकि कन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.