Haldwani News: श्रीमद्भागवत कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालु हुए भावविभोर
हल्द्वानी, जुलाई 10 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया हल्द्वानी। हिमालय स्वराज सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में कठघरिया स्थित धूनी नंबर-1 में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में दूसरे दिन शुक्रवार को कथा व्यास विवेकानंद जोशी ने कहा कि श्रीमद्भागवत सभी वेद, पुराण और शास्त्रों का सार है। इसके श्रवण मात्र से मानव जीवन के पाप, ताप और संताप दूर होते हैं और व्यक्ति को परमधाम की प्राप्ति का मार्ग प्रशस्त होता है।कथा प्रारंभ होने से पूर्व वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सर्वदेव पूजन संपन्न हुआ। पूजन अनुष्ठान आचार्य संतोष जोशी ने कराया। एमके जोशी, रमेश चंद्र पांडे, जानकी जोशी, मनोज जोशी, रेखा जोशी, ममता रुवाली, हर्षवर्धन पांडे सहित ट्रस्ट एवं समिति के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.