हल्द्वानी, जुलाई 19 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। नगर के प्राचीन श्री रामचंद्र मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में कथा श्रवण किया। मंदिर के आचार्य पंडित विवेक शर्मा ने बताया कि वृंदावन से पधारे बाल व्यास कृष्ण शरण ने कथा के दौरान भीष्म पितामह के चरित्र, ज्ञान एवं वैराग्य की महिमा, शुकदेव जी के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। कथा के उपरांत सायं 7 बजे महाआरती का आयोजन हुआ, जिसके बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान पियूष गर्ग और रजत कुमार गर्ग ने पूर्वांग पूजन संपन्न कराया। सायंकालीन आरती में श्री रामचंद्र मंदिर प्रबंधन समिति के सुशील कुमार अग्रवाल, अमरनाथ जोशी, रजत कुमार गर्ग, बसंत कुमार अग्रवाल, रिशु अग्रवाल, राकेश कुमार गर्ग आदि रहे।

हिंदी...