हल्द्वानी, जुलाई 22 -- Haldwani News: हल्द्वानी। नगर के प्राचीन श्रीरामचंद्र मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पंचम दिवस पर भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का भावपूर्ण वर्णन किया गया। वृंदावन से पधारे कथा व्यास बाल व्यास कृष्ण शरण ने श्रद्धालुओं को गोवर्धन लीला का महत्व बताया। कथा से पूर्व गिरिराज भगवान का विधि-विधान से पूजन किया गया और छप्पन भोग अर्पित किए गए। कथा यजमान उषा गर्ग ने पूर्वांग पूजन संपन्न कराया। इसके बाद मंदिर के महंत पंडित विवेक शर्मा शास्त्री ने महाआरती कर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद दिया। रामचंद्र मंदिर प्रबंधन समिति की ओर से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। कथा में सुशील अग्रवाल, अमरनाथ जोशी, राकेश कुमार गर्ग, रजत कुमार गर्ग, बसंत कुमार अग्रवाल, नरेश अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

हिंदी हिन...