Haldwani News: श्रमिक नेताओं पर गुंडा एक्ट की कार्रवाई वापस ले सरकार: पीसी तिवारी
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: हल्द्वानी। उत्तराखंड परिवर्तन पार्टी ने हरिद्वार में श्रमिक नेताओं के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत जिला बदर की कार्रवाई और रुद्रपुर में नेताओं को नोटिस जारी करने की निंदा की है। पार्टी संयोजक पीसी तिवारी ने सरकार से कार्रवाई वापस लेने की मांग की। उन्होंने कहा कि श्रमिक अपने अधिकारों, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने और चार श्रम संहिताओं को वापस लेने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ कार्रवाई करना लोकतांत्रिक अधिकारों पर हमला है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में श्रमिक आंदोलनों को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। तिवारी ने चेतावनी दी कि कार्रवाई वापस नहीं लेने पर पार्टी श्रमिकों के साथ राज्यव्यापी आंदोलन करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.