हल्द्वानी, नवम्बर 14 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। शेयर बाजार में निवेश कर कम समय में 70 से 80 प्रतिशत तक मुनाफा कमाने का लालच देकर साइबर ठग ने काठगोदाम निवासी एक युवक से 1.98 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित की तहरीर पर काठगोदाम पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हाईडिल गेट, काठगोदाम निवासी सागर जोशी ने पुलिस को बताया कि 30 जून को उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने अपना नाम रितुराज बताते हुए कहा कि उसकी कंपनी आईपीओ और एफएंडओ ट्रेडिंग का काम करती है। कंपनी के माध्यम से निवेश करने पर 70 से 80 प्रतिशत तक मुनाफा मिलने का दावा किया। उसकी बातों में आकर सागर ने दो से 10 जुलाई 2026 के बीच गूगल पे के माध्यम से पांच किस्तों में कुल 1,98,400 रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी आईपीओ की लिस्टिंग ...