हल्द्वानी, नवम्बर 6 -- Haldwani News: -पूजन के तीन मुहूर्त, राशि के अनुसार मां लक्ष्मी को अर्पित करें प्रिय सामग्री हल्द्वानी, संवाददाता। सुख-समृद्धि और धन-वैभव की कामना के साथ दीपावली का पर्व रविवार को मनाया जाएगा। इस बार दीपावली पर कई शुभ योग बन रहे हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार अमावस्या तिथि का संयोग मध्यान्ह, प्रदोषकाल और महानिशाकाल में बन रहा है। ऐसे में मां महालक्ष्मी की आराधना के लिए यह दिन विशेष महत्व रखता है। ज्योतिषी अशोक वार्ष्णेय के अनुसार आठ नवंबर को सुबह 11:28 बजे अमावस्या तिथि प्रारंभ होगी, जो नौ नवंबर को दोपहर 12:32 बजे तक रहेगी। इस दौरान स्वाति नक्षत्र और आयुष्मान योग के साथ तुला राशि में सूर्य, बुध और चंद्रमा के संचरण से बुधादित्य और त्रिग्रही योग बनेंगे। यह भी पढ़ें- धनतेरस पर किसकी पूजा करें, कब जलाएं दीपक और कैसे करें...