Haldwani News: शीशमहल सामुदायिक केन्द्र की जांच की मांग
हल्द्वानी, अगस्त 21 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। शीशमहल के सामुदायिक जन मिलन केन्द्र के संचालन में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को स्थानीय निवासियों ने नगर आयुक्त परितोष वर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि केन्द्र की भूमि के वास्तविक स्वामित्व, दानपत्र, रजिस्ट्री, खसरा-खतौनी और निर्माण संबंधी दस्तावेजों की स्थिति स्पष्ट नहीं है। इससे सार्वजनिक संपत्ति के दुरुपयोग की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में कहा कि इसकी जांच के लिए स्वतंत्र जांच समिति गठित की जाए। तब तक केंद्र के संचालन के लिए प्रशासक की नियुक्ति की मांग की गई। इस मौके पर पंकज खत्री, आशा रावत, नंदी देवी, ज्योति बिष्ट, मोहनी डंगवाल, कमला चिलवाल, सरोज, रेखा गुसाई, सोनिया गोस्वामी सहित स्थानीय निवासी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haridwar News: अमेरिकन आश्रम की जम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.