Haldwani News: शीशमहल बिजलीघर से पांच घंटे गुल रही बिजली
हल्द्वानी, अक्टूबर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। बिजली की लाइनों का मेंटेनेंस कार्य किए जाने से शुक्रवार को शीशमहल बिजलीघर से पांच घंटे बिजली कटौती हुई। जिससे दो फीडर से जुड़े लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। एमईएस, कॉलटैक्स, दो नहरिया, नया आवास विकास और हाईडिल गेट फीडर सुबह नौ बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहे। इस दौरान प्रभावित क्षेत्र में ट्यूबवेल नहीं चल सके, जिससे लोगों को बिजली-पानी के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ऊर्जा निगम के ईई प्रदीप कुमार ने बताया कि दीपावली पर मांग के अनुसार सप्लाई बेहतर करने के लिए मेंटेनेंस किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.