हल्द्वानी, अगस्त 4 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। पर्वतीय क्षेत्रों में हुई बारिश के कारण मंगलवार को शीतलाहाट फिल्टर प्लांट दो घंटे बंद रहा। इससे शहर के ऊंचाई वाले इलाकों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित रही। पहले से ही अनियमित सप्लाई की समस्या झेल रहे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश होने से जलस्रोतों का पानी मटमैला होने पर सुबह दस बजे शीतलाहाट फिल्टर प्लांट बंद हो गया। दोपहर बारह बजे फिर से प्लांट ने काम करना शुरू किया। दो घंटे तक प्लांट बंद होने पर साफ पेयजल की कमी से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पानी की कमी बनी रही। वहीं हल्दीखाल का खराब ट्यूबवेल ठीक नहीं होने से पानी की सप्लाई बंद रही। यह भी पढ़ें- Haldwani News: पंद्रह साल से अधिक पुराने ट्यूबवेल पंप बदलकर सुधरेगी पेयजल व्यवस्था पेयजल की कमी के कारण दमुवाढूंगा, काठ...