Haldwani News: शिवालिक, बीएलएम, सरस्वती अकादमी और बियरशिवा ने जीते मैच
हल्द्वानी, अक्टूबर 15 -- Haldwani News: हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता। हल्द्वानी स्पोर्ट्स मिनी स्टेडियम में चल रहे 11वें बिठौरिया कप नैनीताल डिस्ट्रिक्ट इंटर स्कूल फुटबॉल टूर्नामेंट में गुरुवार को क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले गए। शिवालिक स्कूल ने इंस्पिरेशन स्कूल को 2-1, बीएलएम स्कूल ने गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल को 1-0, सरस्वती अकादमी ने पेनल्टी शूटआउट में ऑरम स्कूल को 4-2, बियरशिवा स्कूल ने डीपीएस स्कूल 1-0 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। मुख्य अतिथि योगेश कुमार, अनीता बिष्ट और आशा बिष्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। शुक्रवार को बियरशिवा स्कूल और बीएलएम एकेडमी, शिवालिक इंटरनेशनल स्कूल और सरस्वती अकादमी के बीच सेमीफाइनल मुकाबला होगा। यह भी पढ़ें- Nainital News: सनवाल व्हाइट और पीपीजेएसवी 'ए' की जीत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.