हल्द्वानी, अक्टूबर 17 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। शिवसेना पदाधिकारियों ने शनिवार को सब्जी मंडी स्थित अपने कार्यालय में हाल ही में जिला योजना समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत हुए पार्षदों का फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। समारोह के दौरान नगर निगम के पार्षद मनोज जोशी, पार्षद हेमंत शर्मा (मोना) और पार्षद रोहित कुमार को शिवसेना पदाधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर शिवसेना के प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने नवनियुक्त सदस्यों की सराहना करते हुए कहा कि ये चारों पार्षद बेहद ऊर्जावान, कर्मठ और जनसेवा के प्रति पूरी तरह समर्पित हैं। जिला योजना समिति में इनकी नियुक्ति से हल्द्वानी शहर के रुके हुए विकास कार्यों को एक नई गति और दिशा मिलेगी। यह भी पढ़ें- Dehradun News: जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों...