हल्द्वानी, जुलाई 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राजेंद्र नगर स्थित शिल्पकार सेवा संस्थान में रविवार को वार्षिक आम बैठक हुई। इसमें संस्थान की ओर से विगत वर्ष किए गए कार्यों के साथ आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया गया। आगामी कार्ययोजना पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त कैप्टन हरीश चंद्र ने कहा कि संस्थान प्रत्येक वर्ष आर्थिक रूप से कमजोर शिल्पकार समाज की दो जरूरतमंद बालिकाओं के विवाह में सहायता करेगा। विवाह समारोह में उपयोग होने वाली किसी एक आवश्यक सामग्री निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। समाज के आर्थिक रूप से कमजोर एवं मेधावी विद्यार्थियों की शिक्षा का खर्च भी संस्थान द्वारा वहन किया जाएगा। इस दौरान समाजसेवा से जुड़े पदाधिकारियों को सम्मानित भी किया गया।बैठक यह भी पढ़ें- Haridwar News: कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति की वार्षिक आ...