Haldwani News: शिक्षा विभाग के रिटायर्ड अफसर से 23 लाख की रकम हड़पी
हल्द्वानी, नवम्बर 23 -- Haldwani News: हल्द्वानी। ऑनलाइन जीवित प्रमाणपत्र बनाने की प्रक्रिया तलाशना शिक्षा विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को भारी पड़ गया। साइबर ठगों ने उन्हें मदद का भरोसा देकर 23 लाख रुपये की चपत लगा दी। ठगों ने ऑनलाइन प्रक्रिया के नाम पर उनका आधार समेत अन्य जरूरी दस्तावेज हासिल किए और बैंक खाते से रकम उड़ा ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार मुखानी कोतवाली क्षेत्र निवासी शिक्षा विभाग के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को पेंशन संबंधी काम के लिए जीवित प्रमाणपत्र बनवाना था। इसके लिए वह तीन दिन पहले ऑनलाइन प्रक्रिया तलाश रहे थे। इसी दौरान साइबर ठगों ने उनकी इस जरूरत को भांपकर संपर्क किया। फोन करने वाले व्यक्ति ने प्रमाणपत्र बनाने में मदद का भरोसा दिया। इसके बाद प्रक्रिया पूरी करने के नाम पर उनसे आधार सम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.