Haldwani News: शादी की खुशियों पर शगुन के नोटों का संकट, नोटों के लिए बैंक से बाजार तक दौड़
हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। शहनाइयों की गूंज के बीच शादी की खुशियों में अब शगुन के नोटों की किल्लत खलने लगी है। सहालग का सीजन शुरू होते ही 10, 20 और 50 रुपये के नए नोटों की मांग तेजी से बढ़ गई है। जयमाला से लेकर टीका और अन्य पारंपरिक रस्मों में शगुन के तौर पर इस्तेमाल होने वाली नोटों की गड्डियां जुटाने के लिए लोग बैंकों के चक्कर काट रहे हैं। कहीं कतारें लग रही हैं तो कहीं मांग के अनुरूप नोट नहीं मिल पा रहे हैं। ऐसे में शादी की तैयारियों के बीच छोटे नोटों का इंतजाम करना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
छोटे नोटों के लिए लोगों की परेशानी गौलापार निवासी भावना पंत ने बताया कि उनके घर में देवर की शादी है, जिसके लिए नए नोटों की जरूरत थी। पहले शादी का कार्ड दिखाने पर बैंक से आसानी से नए नोटों की दो से चार गड...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.