हल्द्वानी, नवम्बर 25 -- Haldwani News: देवेंद्र रौतेला हल्द्वानी। सहालग शुरू होते ही हल्द्वानी में पेयजल वितरण का पूरा गणित गड़बड़ा गया है। घरों में जहां रोजमर्रा की जरूरत के लिए ही पानी कम पड़ रहा है। वहीं बैंक्वेट हॉल में शादी के आयोजन के लिए पानी मिलना मुश्किल हो गया है। हर दिन करीब पांच लाख लीटर अतिरिक्त पानी की मांग बढ़ गई है। जिससे लोगों को निजी टैंकरों का सहारा लेना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Haldwani News: शादी की खुशियों पर शगुन के नोटों का संकट, नोटों के लिए बैंक से बाजार तक दौड़शादियों में बढ़ी पानी की मांग हल्द्वानी के शहरी और ग्रामीण में इन दिनों हर रोज दर्जनों शादियां हो रही हैं। एक आयोजन में मेहमानों के नहाने, खाने, बर्तन धोने, सफाई और खाने की व्यवस्था के लिए 15 से 20 हजार लीटर पानी खर्च हो रहा है। जल संस्थान की लाइनों से मिल...