हल्द्वानी, जुलाई 25 -- Haldwani News: रामनगर। टिहरी रियासत के अत्याचारों के खिलाफ 84 दिन की भूख हड़ताल कर शहीद हो जाने वाले श्रीदेव सुमन को शनिवार उनके 82 वें शहादत दिवस पर राजकीय इंटर कालेज ढेला में विभिन्न कार्यक्रमों के साथ याद किया गया। कार्यक्रमों की शुरुआत प्रार्थना सभा में उनके चित्र पर माल्यार्पण से हुई। अंग्रेजी प्रवक्ता नवेंदु मठपाल ने श्रीदेव सुमन के जीवन के सभी पहलुओं पर विस्तार से बात रखी। इस मौके पर प्रधानाचार्य मनोज जोशी, महेंद्र आर्य, दिनेश निखुरपा, सुभाष गोला, बालकृष्ण चंद, जया बाफिला, उषा पवार, संजीव कुमार, नरेश कुमार, पद्मा, हेमलता जोशी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Nainital News: यूकेडी ने मनाया स्थापना दिवस, शहीदों को दी श्रद्धांजलि यह भी पढ़ें- पुण्यतिथि पर स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन को किया याद यह भी पढ़ें- श्रीदेव सु...