हल्द्वानी, सितम्बर 21 -- Haldwani News: हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। शहर के शनि बाजार नाले से बहकर गांवों तक पहुंच रहे कूड़े का जल्द समाधान होगा। ग्रामीणों की शिकायत पर विभागों की संयुक्त टीम ने सोमवार को बरेली रोड क्षेत्र का निरीक्षण किया। टीम ने तीनपानी फ्लाईओवर के पास नाले में जाल लगाने का निर्णय लिया है, ताकि कूड़ा वहीं रोका जा सके। शहर के बीच से गुजरने वाला शनि बाजार नाला बरेली रोड होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक जाता है। नाले में जमा कूड़ा बहकर बरेली रोड से लगे ग्रामीण क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पहुंच जाता है। इससे फसलें बर्बाद हो रही हैं और ग्रामीणों को खेती में दिक्कत हो रही है। कई बार ग्रामीणों ने इस मामले में जिला प्रशासन से शिकायत की थी। इसके समाधान के लिए सोमवार को नगर निगम, सिंचाई विभाग, जल निगम और जिला पंचायत की संयुक्त...