Haldwani News: शहर मे दुर्घटना बीमा कि ओर बढ रहा लोगों का रुझान
हल्द्वानी, अक्टूबर 27 -- Haldwani News: भावना कोहली हल्द्वानी। छोटी-सी बचत से बड़ी सुरक्षा की उम्मीद लोगों को बीमा योजनाओं की ओर खींच रही है। डाकघरों के माध्यम से चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में शहर के लोगों ने दुर्घटना बीमा पर सबसे ज्यादा भरोसा जताया है। जनवरी से सितंबर तक के आंकड़ों में प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में सबसे अधिक नामांकन हुए हैं। इसके बाद अटल पेंशन योजना का स्थान रहा, जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना में नामांकन की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। डाक विभाग कि वेबसाइट से उपलब्ध आंकड़ों को जोड़ने पर नौ महीनों में तीनों योजनाओं के तहत कुल 4,819 नामांकन बनते हैं। इनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के 3,536, अटल पेंशन योजना के 1,151 और प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के 132 नामांकन शामिल हैं। इस तरह दिए गए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.