हल्द्वानी, अक्टूबर 21 -- Haldwani News: भूपेश कन्नौजिया, हल्द्वानी। हल्द्वानी में लगातार बढ़ता ट्रैफिक जाम अब आम जनता के लिए जी का जंजाल बनता जा रहा है, जिसकी एक बड़ी वजह सड़कों पर बेहिसाब दौड़ते तिपहिया वाहन हैं। संभागीय परिवहन कार्यालय के आंकड़े बताते हैं कि संभाग में कुल 4,42,762 पंजीकृत वाहन हैं, जिनमें अकेले 12,906 तिपहिया वाहन शामिल हैं। इनमें 7,350 पैसेंजर थ्री-व्हीलर, 4,610 पैसेंजर ई-रिक्शा, 627 थ्री-व्हीलर मालवाहक और 319 ई-रिक्शा कार्ट हैं। यदि सिर्फ 11,960 पैसेंजर ऑटो और ई-रिक्शा को ही बंपर-टू-बंपर एक कतार में खड़ा कर दिया जाएं, तो वह लाइन करीब 32 किलोमीटर लंबी होगी। हैरानी की बात यह है कि शहर के मुख्य आंतरिक मार्गों का कुल दायरा महज 15 से 18 किलोमीटर के बीच ही सिमटा है। इसका सीधा सा मतलब है कि सड़कों की क्षमता से दोगुने तिपहिया...