हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। स्थानीय शिक्षक एवं सामाजिक कार्यकर्ता दीपक नौगांई ने वन निगम और प्रशासन से रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में शवदाह के लिए रखी जाने वाली लकड़ियों को बारिश से बचाने के लिए टिन शेड बनाने की मांग की है। उनका कहना है कि विद्युत शवदाह गृह बनने के बावजूद अधिकांश लोग आज भी लकड़ियों से ही नदी किनारे शवदाह करते हैं। बरसात के दौरान खुले मैदान में रखी लकड़ियां भीग जाने से अंतिम संस्कार के समय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। लकड़ियों को जलाने के लिए लोगों को डीजल, केरोसीन और लीसा जैसी चीजें अपने साथ लानी पड़ती हैं, जबकि इनका उपयोग कर लकड़ियां जलाना उचित नहीं है। उन्होंने बताया कि यहां लकड़ियों को बारिश से बचाने के लिए वर्षों से टिन शेड बनाने की मांग की जा रही है। उन्होंने वन निगम ...