Haldwani News: शनि बाजार रोड पर अवैध निर्माण, वनभूलपुरा में जर्जर सामुदायिक भवन ध्वस्त
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने कड़ा रुख अपनाते हुए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में टीम ने व्यस्त और संवेदनशील इलाकों में बुलडोजर चलाकर अवैध कब्जों व निर्माणों को ध्वस्त कर दिया।कार्रवाई के दौरान शनि बाजार रोड के मोड़ पर विद्युत ट्रांसफार्मर को घेरकर बनाए जा रहे अवैध निर्माण को ढहा दिया गया। नगर आयुक्त ने बताया कि चेतावनी के बावजूद निर्माण जारी रखने और हादसे के खतरे को देखते हुए यह कदम उठाया गया। वहीं, वनभूलपुरा में ताज मस्जिद के पास रास्ते से अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। इसके अलावा वार्ड-23, नई बस्ती स्थित एक जर्जर सामुदायिक भवन को भी सुरक्षा के मद्देनजर जमींदोज कर दिया गया। इस भवन का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों और नशे के लिए करन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.