हल्द्वानी, अक्टूबर 30 -- Haldwani News: हल्द्वानी। राष्ट्रीय एकता दिवस और लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आज शनिवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम हल्द्वानी में जिला स्तरीय अनुसूचित जनजाति (ओपन पुरुष) वॉलीबॉल प्रतियोगिता होगी। शुभारंभ सुबह 9 बजे से होगा। प्रत्येक टीम से 12 खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले चयनित खिलाड़ी 3 से 5 नवंबर तक परेड ग्राउंड देहरादून के मल्टीपरपज हॉल में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में नैनीताल जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। राज्य स्थापना दिवस पर राज्य स्तरीय अनुसूचित जाति कबड्डी (ओपन बालक-85 किग्रा) प्रतियोगिता 4 और 5 नवंबर मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम, रुद्रपुर में होगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...