हल्द्वानी, सितम्बर 2 -- Haldwani News: हल्द्वानी। अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल की बुधवार को हुई बैठक में सर्वसम्मति से तीन सितंबर गुरुवार से सदस्यता अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। 12 सितंबर को होने वाले महिला उद्यमी सशक्तीकरण सम्मेलन की तैयारियों पर भी चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष संतोष सिंह नेगी जबकि संचालन प्रदेश महासचिव गोपाल भट्ट ने किया। बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी अतुल कुमार गुप्ता और राष्ट्रीय महिला संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी ज्योति अवस्थी का स्वागत किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से रेनू डसीला को महिला नगर महामंत्री की जिम्मेदारी दी गई। पंकज जोशी, तेजपाल भंडारी, अजय डंगवाल, नवनीत, राहुल भट्ट, हिमांशु जोशी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Haldwani News: अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल 3 सितंबर से शुरू ...