हल्द्वानी, सितम्बर 6 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। गौलापार के मानपुर, प्रतापपुर, कालीपुर, जसपुर खोलिया, मदनपुर, त्रिलोकपुर दानी और हरिपुर ठटोला गांवों को राजस्व ग्राम का दर्जा देने की मांग को लेकर ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि वे वर्ष 1962 से राजस्व ग्राम के दर्जे की मांग कर रहे हैं, लेकिन छह दशक से अधिक समय बीतने के बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई। रविवार को भारी बारिश के बीच गौलापार में निकाली गई 'घर-घर जगाओ' पदयात्रा में सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। इनमें बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में शामिल हुईं। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी जताई। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राजस्व ग्राम का दर्जा नहीं मिलने के कारण उन्हें मूलभूत सुविधाओं और सरकारी प्रक्रियाओं में ...