Haldwani News: वीकेंड पर डायवर्जन, गौलापार में रोके गए पहाड़ जाने वाले वाहन
हल्द्वानी, अक्टूबर 10 -- Haldwani News: हल्द्वानी। वीकेंड पर शनिवार को पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहनों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए पुलिस ने यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए डायवर्जन लागू किया। इसके तहत गौलापार बाईपास मार्ग पर पहाड़ जाने वाले सौ से अधिक वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस की इस व्यवस्था के चलते वाहन चालकों को आगे जाने के लिए इंतजार करना पड़ा। यातायात नियंत्रण के तहत ट्रक समेत अन्य बड़े वाहनों को रात 11 बजे के बाद पहाड़ की ओर जाने की अनुमति दी जाएगी। पुलिस ने वीकेंड के दौरान यातायात का दबाव कम करने और जाम की स्थिति से निपटने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है। डायवर्जन के चलते गौलापार बाईपास मार्ग पर वाहनों की कतारें लगी रहीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.