Haldwani News: विषाक्त पदार्थ सेवन करने वाले युवक की इलाज के दौरान मौत
हल्द्वानी, अक्टूबर 29 -- Haldwani News: हल्द्वानी। मुखानी क्षेत्र के एक युवक की जहर गटकने से मौत हो गई। प्रथमदृष्टया शराब के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।पुलिस के मुताबिक युवक ने 24 अक्तूबर को विषाक्त पदार्थ का सेवन किया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे एसटीएच में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक मूलरूप से उत्तर प्रदेश के हमीरपुर का निवासी था और हल्द्वानी में रहकर खेतीबाड़ी करता था। प्रथमदृष्टया शराब के साथ विषाक्त पदार्थ का सेवन करने की बात सामने आई है। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि मौत की असल वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.