हल्द्वानी, अक्टूबर 12 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश ने सोमवार को विधायक निधि से Rs.25 लाख की लागत से बनने वाले जन मिलन केंद्र (हॉल) का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। श्री लटूरिया महाराज आश्रम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सुमित हृदयेश ने कहा कि अपनी माता स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश की जनसेवा की विरासत को आगे बढ़ा रहे हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह बिष्ट, पार्षद हेमंत कुमार शर्मा, श्री लटूरिया महाराज आश्रम समिति के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, महामंत्री बिपिन गुप्ता, संरक्षक डॉ. सतीश चंद्र अग्रवाल, हेमंत बगड़वाल, जीवन सिंह कार्की, नरेश अग्रवाल, एनबी गुणवंत, गोविंद बगड़वाल, प्रदीप सबरवाल, प्रेम गुप्ता, विनय विरमानी, नीरज गर्ग, राजीव अग्रवाल, भोला केसरवानी, विजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स...