Haldwani News: विधायक भगत ने गैबुआ में किया सड़क का लोकार्पण
हल्द्वानी, जुलाई 11 -- Haldwani News: हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। विधायक बंशीधर भगत ने शनिवार को मुख्यमंत्री घोषणा के तहत गैबुआ डोल से गैबुआ खास तक दो किलोमीटर सड़क का लोकार्पण किया। 96.60 लाख बने टायल्स मार्ग से क्षेत्र के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में लोगों को जल भराव की समस्या से निजात मिलेगी। राज्य योजना के तहत कालाढूंगी विधानसभा में रामनगर-हल्द्वानी मुख्य मार्ग स्थित गैबुआ डोल से गैबुआ खास तक इंटरलॉक टाइल्स सड़क का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत बनी सड़क के लिए ग्रामीणों ने विधायक भगत व मुख्यमंत्री धामी का आभार जताया है। विधायक भगत ने कहा कि सड़क निर्माण से ग्रामीण क्षेत्रों में बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या से भी निजात मिल सकेगी। ग्राम प्रधान गंगा बिष्ट ने सड़क निर्माण पर विधायक का आभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.