हल्द्वानी, जुलाई 3 -- Haldwani News: हल्द्वानी, संवाददाता। कालाढूंगी क्षेत्र के लोगों को केंद्र सरकार की जन सुरक्षा योजनाओं की जानकारी देने और इससे जोड़ने के उद्देश्य से शनिवार को शिव मंदिर परिसर में वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। पात्र एवं इच्छुक लोगों का मौके पर ही इन योजनाओं में नामांकन भी किया जाएगा। यह शिविर अग्रणी जिला प्रबंधक कार्यालय, नैनीताल, बैंक ऑफ बड़ौदा के क्षेत्रीय कार्यालय हल्द्वानी और राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति (एसएलबीसी), देहरादून की ओर से आयोजित होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...