Haldwani News: विडौरा के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय में चोरी
हल्द्वानी, नवम्बर 3 -- Haldwani News: रुद्रपुर। चोरों ने विडौरा स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय का ताले तोड़कर हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोर स्कूल से कंप्यूटर, यूपीएस, प्रिंटर, दो पंखे और खेलकूद का सामान चुराकर ले गए। वहीं जरूरी कागजात से छेड़छाड़ कर सेफ का लॉकर तोड़ दिया। मंगलवार सुबह जब शिक्षक विद्यालय पहुंचे तब चोरी की वारदात का पता चला। चोरों ने मुख्य चैनल का ताला तोड़ा और विज्ञान कक्ष का ताला तोड़कर कंप्यूटर,यूपीएस, ब्रदर कंपनी का प्रिंटर, खेलकूद का सामान और दो पंखे चोरी कर लिए। हालांकि प्रधानाध्यापक कक्ष का ताला सुरक्षित मिला। सहायक अध्यापक अनुज कुमार शर्मा ने बिगवाड़ा मंडी चौकी में तहरीर देकर मामले में मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.