Haldwani News: विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में नैनीताल को गोल्ड
हल्द्वानी, अक्टूबर 26 -- Haldwani News: हल्द्वानी। देहरादून में आयोजित द्वितीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी प्रीमियर लीग में नैनीताल जिले ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल जीता। यू-कॉस्ट की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में जिले के छात्र चिन्मय बर्गली और सात्विक शर्मा ने यह उपलब्धि हासिल की। मुख्य शिक्षा अधिकारी रणजीत सिंह नेगी ने विजेता छात्रों को बधाई देते हुए इसे जिले के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताया। विज्ञान समन्वयक प्रदीप जोशी, दिनेश चंद्र जोशी, पुरुषोत्तम बिष्ट और ललित मोहन पाठक ने भी छात्रों को शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.