Haldwani News: विजय थलापति के नाम से हल्द्वानी की दो महिलाओं से साइबर ठगी
हल्द्वानी, अगस्त 31 -- Haldwani News: हल्द्वानी। हल्द्वानी में सिने स्टार से राजनेता बने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति की फर्जी प्रोफाइल बनाकर दो महिलाओं से ठगी का मामला सामने आया है। महिलाओं से 80 हजार रुपये की ठगी हुई है। साइबर सेल ने मामले में जांच शुरू कर दी है। हल्द्वानी कोतवाली और मुखानी क्षेत्र निवासी दो महिलाओं को हाल ही में व्हाट्सऐप पर एक संदेश मिला। जिसमें तमिलनाडु के मुख्यमंत्री की फोटो लगी हुई थी और संदेश भेजने वाले ने खुद को मुख्यमंत्री थलापति बताकर गरीबों की मदद के लिए चंदे की मांग की। वीआईपी प्रोफाइल और उच्च पद की आड़ में मदद मांगने के कारण महिलाओं को पहले तो संदेश की प्रामाणिकता पर शक हुआ, लेकिन ठगों द्वारा इस तरह से जाल बुना गया कि वे विश्वास कर बैठीं। गरीबों की सहायता के नाम पर सहानुभूति का फायदा उठाकर शातिरों ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.